
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा आज, शुभ मुहूर्त के साथ जानें हस्त नक्षत्र का महत्व
AajTak
Ganga Dussehra 2023: ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है. इस बार गंगा दशहरा 30 मई यानी आज मनाई जा रही है. इस दिन लोग गंगा नदी में दिव्य स्नान करते हैं और दान-पुण्य आदि करते हैं. कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. माना जाता है कि इसी दिन गंगा का अवतरण धरती पर हुआ था. इस दिन गंगा स्नान, गंगा जल का प्रयोग करना और दान धर्म का कार्य करना लाभकारी माना जाता है. इस दिन गंगा की आराधना करने से पापों से मुक्ति मिलती है और इस दिन व्यक्ति को मुक्ति मोक्ष का लाभ मिलता है. इस बार गंगा दशहरा 30 मई, मंगलवार यानी आज मनाई जा रही है.
गंगा दशहरा की पूजन में करें ये खास काम
घी में चुपड़े हुए तिल और गुड़ को दल में डालें. मां गंगा का ध्यान करके उनकी पूजा करें और मंत्रों का जाप करें. पूजन में जो सामग्री का प्रयोग करें, जिसकी संख्या दस हो. विशेष रूप से दस दीपक का प्रयोग करें. दान भी 10 ब्राह्मणों को करें. साथ ही संकल्प लें कि गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी को गंदा नहीं करना है. साथ ही इस दिन समय निकालकर भगवान शिव की पूजा करें.
अगर पवित्र नदी तक ना जा पाएं
- घर में ही शीतल जल से स्नान करें.- जल में थोड़ा सा गंगाजल मिलाएं या तुलसी के पत्त डालें. - इसके बाद मां गंगा का ध्यान करते हुए स्नान करें. - स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें. - इसके बाद मां गंगा के मंत्रों का जाप करें. - आखिरी में निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को दान करें.
गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त (Ganga Dussehra 2023 Shubh Muhurat)

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











