
Gadar 2 Trailer Release: बेटे को बचाने पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने चले सनी, ताबड़तोड़ डायलॉग्स-धमाकेदार सीन्स से लैस है ट्रेलर
AajTak
गदर 2 का ट्रेलर को बड़े ही ग्रैंड लेवल पर लॉन्च किया गया. सनी देओल की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर फैंस को खूब लुभा रहा है. पहले पार्ट में सनी जहां अपनी पत्नी अमीषा पटेल को बचाने पाकिस्तान जाते हैं. वहीं इस बार वो अपने बेटे चरणजीत यानी जीते (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने के लिए सरहद पार करेंगे.
काउंटडाउन खत्म! अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी साल की सबसे मच-अवेटेड फिल्म गदर-2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. पहले पार्ट में हैंडपंप उखाड़ने के बाद इस बार सनी हथौड़ा चलाते, पहिया घुमाते फैंस को लुभाते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर ने फैंस के होश उड़ा दिए है. हर कोई बस इंतजार में है कि कब 11 अगस्त की तारीख आएगी और फिल्म को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे.
गदर ने जीता दिल
ट्रेलर को बड़े ही ग्रैंड लेवल पर लॉन्च किया गया. ढोल नगाड़ों के साथ कास्ट का स्वागत किया गया. जहां अमीषा, सनी, उत्कर्ष समेत पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी. सनी देओल की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर फैंस को खूब लुभा रहा है. पहले पार्ट में सनी जहां अपनी पत्नी अमीषा पटेल को बचाने पाकिस्तान जाते हैं. वहीं इस बार वो अपने बेटे चरणजीत यानी जीते (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने के लिए सरहद पार करेंगे. उत्कर्ष इस बार एक सैनिक के रूप में नजर आएंगे. गदर के पहले पार्ट में छोटे से दिखने वाले उत्कर्ष अब असल में भी बड़े हो गए हैं. इमोशन्स का पूरा तड़का लगाती इस फिल्म के ट्रेलर हर किसी के दिल को छू लिया है. सनी ने फिल्म की कास्ट से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है, यही फिल्म की यूएसपी साबित होती दिख रही हैं. फैंस इस बात से ज्यादा कनेक्टेड फील कर रहे हैं.
यहां देखें ट्रेलर...

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










