
G20: 17 देशों से पौधे मंगा कर करना पड़ा क्वारंटीन? विदेश से फल-फूल लाने पर होती है सरकार की नजर
AajTak
भारत ने 17 देशों से पौधे आयात किए, जिन्हें G20 के मौके पर उनके ही लीडरों के हाथ से लगवाया गया. ये पहली बार था, जब ऐसे आयोजन में पौधा लगाया गया. पौधों को काफी पहले ही इंपोर्ट करके क्वारंटीन में रखा गया था. कई बार ऐसा हो चुका है कि विदेशों से आयातित पौधों ने जमकर तबाही मचाई.
देश में G20 बैठक को लेकर लंबे समय से गहमागहमी थी. समिट खत्म होने के साथ ही लीडरों की कई तरह की तस्वीरें वायरल हैं. ऐसी ही एक तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा के साथ दिख रहे हैं. साथ में छोटे गमले में एक पौधा है. असल में बैठक में शामिल सभी राष्ट्राध्यक्षों ने भारत मंडपम में पौधे लगाए. खास बात ये थी कि ये पौधे उन्हीं देशों से मंगवाए गए थे. कुल 17 देशों से अलग-अलग किस्म के पौधे आयात किए गए, और उसी माहौल में रखा गया, जिसमें वे जिंदा रह सकें. लेकिन साथ ही ये पौधे क्वारंटीन में रखे गए थे.
किसी भी देश से पौधों को लाना आसान नहीं
अक्सर इंटरनेशनल फ्लाइट में चेकिंग के दौरान पौधा जब्त कर लिया जाता है. यहां तक कि फूल या बीज भी नहीं लाए जा सकते. कई देशों से कुछ खास प्लांट की किस्में लाने पर पूरी तरह से पाबंदी है.
देने होते हैं कागज
इसके बाद भी अगर कोई किसी भी किस्म का प्लांट आयात-निर्यात करना चाहे तो इसके लिए एयरपोर्ट पर ही डिक्लेरेशन देना होता है. पौधे या बीज का पूरा कागज होना चाहिए कि वो किस प्रजाति का है, कहां से कहां जा रहा है और क्या वो पूरी तरह से स्वस्थ है. तब भी जरूरी नहीं कि आपको इसकी इजाजत मिल ही जाए.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











