
G20 समिट: '... मतलब ही नहीं है कि उन्हें अरेस्ट कर लिया जाए', पुतिन के पक्ष में खुलकर बोले ब्राजील के राष्ट्रपति
AajTak
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने नई दिल्ली में रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को लेकर बड़ा बयान दिया है. लूला ने कहा, अगर पुतिन अगले साल ब्राजील में होने वाली जी20 बैठक में हिस्सा लेते हैं तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वो खुद रूस में होने वाली BRICS की बैठक में भाग लेने की योजना बना रहे हैं.
जी-20 का अगला समिट ब्राजील में होगा. भारत आज नई दिल्ली में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला डा सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva) को इसी प्रेसीडेंसी सौंपेगा. इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अगली समिट में आने को लेकर सवाल पर शनिवार को लूला डा सिल्वा ने बड़ा बयान दिया है. ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन को अगले साल के इवेंट में आमंत्रित किया जाएगा. अगर वो अगले साल रियो डि जेनेरो (ब्राजील) में होने वाली जी20 बैठक में भाग लेते हैं तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा.
लूला से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या पुतिन को अगले साल की इस बैठक में आमंत्रित किया जाएगा? इस पर उन्होंने कहा, रियो बैठक से पहले मैं खुद रूस में होने वाली BRICS (विकासशील देशों के गुट की बैठक) में हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, मुझे विश्वास है कि पुतिन आसानी से ब्राजील जा सकते हैं. मैं आपसे कह सकता हूं कि मैं ब्राजील का राष्ट्रपति हूं और वो (पुतिन) ब्राजील आते हैं तो कोई मतलब ही नहीं है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. बताते चलें कि ब्राजील रोम चार्टर का हस्ताक्षरकर्ता है, जिसने ICC की स्थापना की.
G-20 शिखर सम्मेलन में पुतिन और जिनपिंग के हिस्सा न लेने के क्या हैं मायने?
पुतिन के खिलाफ ICC ने जारी किया है गिरफ्तारी वारंट
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने मार्च में पुतिन के खिलाफ एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसमें उन पर यूक्रेन से सैकड़ों बच्चों को अवैध रूप से निर्वासित करने के युद्ध अपराध का आरोप लगाया गया था. रूस ने इनकार किया है कि उसके बलों ने युद्ध अपराध किए हैं या यूक्रेनी बच्चों को जबरन ले गए हैं. वहीं, इस वारंट के बाद देखा जा रहा है कि पुतिन ने कई अंतरराष्ट्रीय समारोहों में जाने से दूरी बनाई है. यहां तक कि वो दिल्ली में जी20 बैठक में शामिल होने भी नहीं पहुंचे हैं. भारत में उन्होंने अपने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को भेजा है.
G-20 में जिनपिंग और पुतिन के न आने पर एस जयशंकर ने कह दी ये बड़ी बात

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







