
G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए PM मोदी, देंगे 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश
AajTak
पीएम मोदी ने बताया कि 2023 में भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को G20 का सदस्य बनाया गया था, जिससे यह सम्मेलन और खास बन गया है. इस वर्ष की थीम ‘एकजुटता, समानता और स्थिरता’ है, और वे यहां भारत की दृष्टि—‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’—को सामने रखेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के लिए रवाना हुए, जहां वह 21 से 23 नवंबर तक होने वाले 20वें G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यह सम्मेलन खास है क्योंकि इतिहास में पहली बार G20 की बैठक अफ्रीका महाद्वीप में हो रही है.
वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
पीएम मोदी ने यात्रा से पहले कहा कि शिखर सम्मेलन में कई अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी और वे विभिन्न देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकातें भी करेंगे. प्रधानमंत्री ने रवाना होने से पहले जारी अपने बयान में कहा कि 2023 में भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को G20 का सदस्य बनाया गया था और अब अफ्रीका में आयोजित यह शिखर सम्मेलन विशेष महत्व रखता है.
'पेश करेंगे वसुधैव कुटुंबकम की थीम'
इस वर्ष G20 की थीम ‘एकजुटता, समानता और स्थिरता’ रखी गई है, जिसके जरिए दक्षिण अफ्रीका ने दिल्ली और रियो डी जनेरियो में हुए पिछले सम्मेलनों की दिशा को आगे बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि वे शिखर सम्मेलन में भारत की सोच और दृष्टिकोण- ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’- को पेश करेंगे.
भारतीय समुदाय से मिलने के लिए उत्सुक

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











