
G20 के बाद 142 देशों की मेजबानी के लिए तैयार हो रही लुटियंस दिल्ली, भव्य स्वागत के लिए हो रही ये तैयारियां
AajTak
जिन होटलों में प्रतिनिधि ठहरेंगे उन्हें दुल्हन की तरह सजाया जाएगा. एनडीएमसी द्वारा सरदार पटेल मार्ग के किनारे पेड़ों पर विशेष रोशनी डाली जाएगी. इसके अलावा एनडीएमसी सरदार पटेल मार्ग के किनारे रंगीन झंडे लगा रही है. एनडीएमसी क्षेत्र के 52 गोल चौराहे को फिर से विकसित किया जाना है.
जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद VVIP माने जाने वाली लुटियंस दिल्ली एक बड़े वैश्विक स्वागत के लिए तैयार हो रही है. पीएम मोदी के 'अतिथि देवो भव' की पहल से ऐसा पहली बार होगा जब दिल्ली 142 देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी और अगुवाई दोनों करेगी. दरअसल, 46वीं विश्व धरोहर समिति 21 जुलाई से 31 जुलाई तक दिल्ली में रहेगी, जिसमें 142 देशों के प्रतिनिधि शामिल होने जा रहे हैं.
मानसून में कहीं डूब ना जाए लुटियंस दिल्ली
विदेशी मेहमानों के सामने लुटियंस दिल्ली में बारिश का पानी कहीं कहर न बने इसके लिए 2 हॉट स्पाट- दिल्ली हाट और रेलवे ब्रिज के नीचे अफ्रीका एवेन्यू में 6000 लीटर क्षमता के दो पंप लग रहे हैं. करीब 50,000 गमलों में सजावटी पौधे और 8 फ्लोरल बोर्ड लग रहे हैं. जिन होटलों में प्रतिनिधि ठहरेंगे उन्हें दुल्हन की तरह सजाया जाएगा. एनडीएमसी द्वारा सरदार पटेल मार्ग के किनारे पेड़ों पर विशेष रोशनी डाली जाएगी. इसके अलावा एनडीएमसी सरदार पटेल मार्ग के किनारे रंगीन झंडे लगा रही है. एनडीएमसी क्षेत्र के 52 गोल चौराहे को फिर से विकसित किया जाना है.
कनॉट प्लेस में होगा उत्सव जैसा माहौल
एनडीएमसी मेंबर कुलजीत चहल ने बताया कि खान मार्केट, जनपथ, कनॉट प्लेस जैसे एनडीएमसी बाजारों में उत्सव जैसा माहौल होगा. एनडीएमसी नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) विशेषकर कनॉट प्लेस में एक विशेष इंतजाम कर रहा है. 24 जुलाई, 2024 को देश विदेश से आए युवा विरासत पेशेवर प्रतिनिधि जुटेंगे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के केदारनाथ मंदिर का उत्तराखंड में क्यों हो रहा विरोध? संत समाज के साथ कांग्रेस भी हमलावर

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











