
'G20 की एकता बनाए रखने के लिए भारत-चीन को साथ काम करने की जरूरत', दक्षिण अफ्रीका में बोले जयशंकर
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जोहान्सबर्ग में G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा कि भारत और चीन ने ध्रुवीकृत वैश्विक स्थिति के बावजूद G20 की एकता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की है. इस द्विपक्षीय बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई. चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भी दोनों देशों के सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को G20 की एकता बनाए रखने में भारत और चीन के साझा कोशिशें करने पर जोर दिया. विदेश मंत्री ने माना कि दुनिया एक ध्रुवीकृत दौर से गुजर रहा है, ऐसे में G20 की महत्ता और भी बढ़ जाती है. जयशंकर दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय यात्रा पर हैं, जहां वे G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं.
जयशंकर की यह यात्रा दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हो रही है, जो 2025 में G20 की मेजबानी करेगा. इस बैठक के साथ ही G20 की विभिन्न वार्ताओं का सिलसिला शुरू हो गया है. वे चीनी विदेश मंत्री वांग यी से द्विपक्षीय बैठक में भी मिले, जहां उन्होंने कहा, "ध्रुवीकृत वैश्विक हालात में, हमारे दोनों देशों ने G20 की स्थिरता बनाए रखने की दिशा में कड़ी मेहनत की है."
यह भी पढ़ें: 'वैश्विक एजेंडे को कुछ लोगों के हितों तक सीमित नहीं कर सकते', G20 मंत्रियों की बैठक में जयशंकर का चीन पर निशाना
G20 की महत्वता पर चर्चा
G20 विश्व अर्थव्यवस्था के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक अहम मंच है और उसकी भूमिका आज की चुनौतीपूर्ण वैश्विक हालात में बेहद अहम है. इस संगठन में विश्व के प्रमुख 20 अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं, जिनमें भारत और चीन भी हैं. जयशंकर ने बताया कि G20 जैसे मंच भारत और चीन को संवाद के मौके प्रदान करते हैं, खासकर तब जब उनके संबंध चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे होते हैं.
भारत-चीन संबंधों में सुधार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.









