
G-7: परमाणु हमले के पीड़ितों का दर्द जानने पहुंचे PM मोदी, हिरोशिमा के पीस मेमोरियल म्यूजियम का किया दौरा
AajTak
ग्रुप ऑफ सेवन (G7) समिट के लिए भारत के साथ-साथ अमेरिका, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और कनाडा के राष्ट्र प्रमुख इन दिनों जापान के हिरोशिमा पहुंचे हुए हैं. इस बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति स्मारक संग्रहालय (Peace Memorial Museum) का दौरा किया.
ग्रुप ऑफ सेवन (G7) समिट के लिए भारत के साथ-साथ अमेरिका, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और कनाडा के राष्ट्र प्रमुख इन दिनों जापान के हिरोशिमा पहुंचे हुए हैं. इस बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति स्मारक संग्रहालय (Peace Memorial Museum) का दौरा किया.
पीएम मोदी ने यहां हिरोशिमा के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी. अपने दौरे में पीएम मोदी ने डॉक्यूमेंटेंड एग्जिबिट्स (प्रलेखित प्रदर्शन) देखे और साथ ही विजिटर बुक पर हस्ताक्षर भी किए. बता दें कि यह पीस म्यूजियम परमाणु हमले का शिकार हुए लोगों की याद में बनाया गया है.
इससे पहले शनिवार को ग्रुप ऑफ सेवन (G7) देशों ने साझा बयान जारी किया. स्टेटमेंट में चीन का बिना नाम लिए सख्त तेवर दिखाए गए और अपील की गई कि वो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को समाप्त करने के लिए अपने रणनीतिक साझेदार रूस पर दबाव बनाए. इसके साथ ही ताइवान को लेकर भी इशारों में संदेश दिया गया है. चीन से कहा गया है कि वो ताइवान की स्थिति का सम्मान करे.
2019 से लगातार मिल रहा आमंत्रण
बता दें कि जापान के हिरोशिमा में शुक्रवार से जी-7 समिट शुरू हो गया है. भारत जी-7 का स्थायी सदस्य नहीं है, लेकिन पिछले कई सालों से लगातार भारत को इस समिट में गेस्ट के तौर पर बुलाया जाता रहा है. 2019 के बाद से यह लगातार पांचवीं बार है, जब भारत को जी-7 समिट में बुलाया गया है. गेस्ट कंट्री के तौर पर भारत को सबसे पहले जी-7 समिट में फ्रांस ने 2003 में बुलाया था. उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पांच बार जी-7 की बैठकों में हिस्सा ले चुके हैं.
चुनौतियों से जूझ रहे हैं जी-7 देश

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








