
G-23 के नेताओं से वीरप्पा मोइली की अपील- सब्र रखें...मोदी युग के बाद बिखर जाएगी भाजपा
AajTak
कांग्रेस के सीनियर नेता वीरप्पा मोइली ने असंतुष्ट गुट G-23 से धैर्य बरतने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि फिलहाल भाजपा जिस स्थिति में है, वो हमेशा ऐसी नहीं रहने वाली है. उन्होंने कहा कि मोदी युग के बाद भाजपा बिखर जाएगी.
कांग्रेस के सीनियर लीडर ने असंतुष्ट गुट G-23 के नेताओं से एक जुट रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए कि हम सत्ता में नहीं हैं, कांग्रेस नेताओं या कार्यकर्ताओं को घबराना नहीं चाहिए. मोइली ने कहा कि भाजपा और अन्य दल आएंगे और जाएंगे, यह कांग्रेस है जो यहां रहेगी. उन्होंने ये भी कहा कि हमें दलितों के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और उम्मीद नहीं खोनी चाहिए.
वीरप्पा मोइली ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी के भीतर सुधार चाहती हैं, लेकिन उनके आसपास के लोगों ने इसे तोड़ दिया है. G-23 नेता पार्टी आलाकमान को निशाना बना रहे हैं और कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रहे हैं.
मोइली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा ऐसी ही रहने वाली नहीं है. उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी की राजनीति खत्म होने के बाद भाजपा बिखर जाएगी.
Just because we're not in power Congress leaders or workers should not panic. BJP and other parties are transit passengers, they'll come & go, it's the Congress that'll remain here. We should be committed to the downtrodden & need not lose hope: Congress leader M.Veerappa Moily pic.twitter.com/RmeZeDPrCE
अधीर रंजन चौधरी ने कहा था- राजनीतिक दलों को देखने होता है उतार-चढ़ाव
अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि जब इन राजनेताओं को (यूपीए) सरकार में मंत्री बनाया गया था, तो क्या उन्होंने पूछा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को देखते हुए पद दिए जाने चाहिए? तब सब कुछ हंकी-डोरी था क्योंकि हम सत्ता में थे. राजनीतिक दल उतार-चढ़ाव देखते हैं, इसका मतलब विद्रोह करना नहीं है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











