
G-20 Summit: 48 घंटे के लिए दुनिया का सबसे हॉट सेंटर होगा दिल्ली, भारत मंडपम पर होंगी सबकी नजरें
AajTak
G-20 Summit News: दिल्ली में ये ऐतिहासिक पल होगा, जब वैश्विक संगठन G-20 की अध्यक्षता कर भारत कई वैश्विक मुद्दों को सुलझाने में मदद करने जा रहा है. भारत की अध्यक्षता में G-20 के नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में हो रहा है. दिल्ली 48 घंटे के लिए दुनिया का सबसे हॉट सेंटर होगा. भारत मंडपम पर सबकी निगाहें होंगी.
देश का सबसे बड़ा इनडोर हॉल यानी भारत मंडपम दुनिया की महाशक्तियों को एक मंच पर लाने के लिए तैयार है. ये पहली बार होगा, जब दुनिया के शक्तिशाली देश के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली में एक साथ एक वक्त पर होंगे. 48 घंटे के लिए भारत की राजधानी दिल्ली दुनिया का सबसे हॉट सेंटर होगा.
दिल्ली दुनिया का सबसे सेफ जोन होगा. पूरी दुनिया की नजरें भारत मंडपम पर होंगी, क्योंकि जी-20 समिट में बड़े-बड़े राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहेंगे. जी-20 में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कुछ ही घंटों के बाद दिल्ली पहुंच रहे हैं. ठीक ऐसे ही दुनिया के तमाम बडे़ मुल्कों के मुखिया दिल्ली आ रहे हैं.
ब्रिटेन के पीएम बनने के बाद पहली बार भारत आ रहे ऋषि सुनक
भारत आने वाले नेताओं की लिस्ट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पीएम बनने के बाद पहली बार भारत की यात्रा पर होंगे. बता दें कि ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं. इनके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी आ रहे हैं.
वहीं जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज भी जी-20 में शामिल होने आ रहे हैं. जी-20 में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग नहीं आ रहे हैं, लेकिन चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग शामिल होने भारत आ रहे हैं. वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन जी-20 में नहीं रहेंगे. उनकी जगह रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मौजूद होंगे.
यह भी पढ़ेंः G-20 Summit: 300 अमेरिकी कमांडो और होटल में सुइट तक स्पेशल लिफ्ट... अब 4 नहीं 3 दिन भारत में रहेंगे प्रेसिडेंट बाइडेन

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











