
G-20 समिट में चीन, इटली, फ्रांस और ब्रिटेन के राष्ट्राध्यक्षों से PM मोदी की मुलाकात, बोले- ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद हो
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 समिट को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक संघर्षों की वजह से भोजन, ईंधन और उर्वरक संकट खड़ा हो गया है, जिससे ग्लोबल साउथ के देश बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में आयोजित दो दिवसीय G20 समिट में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने इस दौरान ग्लोबल साउथ की चुनौतियों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया.
पीएम मोदी ने G20 समिट को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक संघर्षों की वजह से भोजन, ईंधन और उर्वरक संकट खड़ा हो गया है, जिससे ग्लोबल साउथ के देश बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.
उन्होंने G20 समिट के पहले दिन अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए ब्राजील के राष्ट्रपति की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि दुनिया में कई मोर्चों पर लड़ी जा रही जंगों से भोजन, ईंधन और उर्वरक संकट की वजह से ग्लोबल साउथ के देश बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. इस वजह से हमें ग्लोबल साउथ के देशों की चुनौतियों को प्राथमिकता देनी चाहिए.
पीएम मोदी ने कहा कि मैं यह कहना चाहूंगा कि वैश्विक संघर्षों के कारण खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट से ग्लोबल साउथ के देश सबसे अधिक प्रभावित हैं. इसलिए हमारी चर्चा तभी सफल हो सकती है जब हम ग्लोबल साउथ की चुनौतियों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखेंगे और जिस तरह हमने अफ्रीकी संघ को G-20 की स्थाई सदस्यता देकर ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद की, उसी तरह हम वैश्विक शासन की संस्थाओं में सुधार करेंगे.
इस दौरान पीएम मोदी ने जी20 समिट के इतर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात कर अंतरिक्ष, ऊर्जा और एआई जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की. इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा कि मेरे दोस्त इमैनुअल मैक्रों से मिलना हमेशा अच्छा लगता है.
पीएम मोदी ने जी20 समिट से इतर इटली, इंडोनेशिया, नॉर्वे और पुर्तगाल सहित कई राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की और संबधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








