
G-20 को लेकर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, पुलिस ने चलाया विशेष ऑपरेशन 'ओपीएस सील-2'
AajTak
पंजाब में G-20 से पहले पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने में जुटी है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर राज्य की सभी अंतर-राज्यीय सीमाओं पर ऑपरेशन चलाया गया.
पंजाब में होने वाले G-20 के कार्यक्रम के मद्देनजर राज्य की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने में जुटी है. पंजाब पुलिस इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है, जिसके तहत एक विशेष ऑपरेशन 'ओपीएस सील-2' चलाया गया. इसमें सभी पंजाब के सीमावर्ती राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर राज्य की सभी अंतर-राज्यीय सीमाओं पर ऑपरेशन चलाया गया.
बाहर से आने वाले वाहनों की हुई चेकिंग
इस अभियान को सफल बनाने के लिए 1500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने काम किया. जिसमें कि 112 मजबूत नाके बनाए गए जो कि 10 जिलों के सभी प्रवेश/निकास बिंदुओं पर डीएसपी की देखरेख में स्थापित किए गए थे. यह पुलिसकर्मी हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा के बॉर्डर पर तैनात रहे और बाहर से आने वाले वाहनों की तलाशी ली. राज्य के 10 अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों में पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मनसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल हैं.
इस ऑपरेशन को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक साथ चलाया गया और सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को राजपत्रित की देखरेख में सीलिंग बिंदुओं पर मजबूत 'नाके' लगाने के लिए इस ऑपरेशन के लिए अधिक से अधिक संख्या में अधिकारियों को जुटाने के लिए कहा गया.
300 वाहनों के काटे चालान तो 39 जब्त

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











