
'Free' में देखें मूवीज और वेब-सीरीज, ये टॉप OTT ऐप्स आएंगे काम, नहीं लेना होगा सब्सक्रिप्शन
AajTak
Free OTT Apps: आप फ्री में भी मूवी या वेब-सीरीज देख सकते हैं. इसके लिए आपको कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं है. यहां पर ऐसे ही OTT ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जिन पर आप फ्री मूवी या वेब-सीरीज देख सकते हैं. यानी आपको इसके लिए कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं है.
OTT ऐप्स का चलन काफी तेजी से बढ़ा है. इसके लिए लोग OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी लेते हैं. लेकिन, आप फ्री में भी Movies और TV Shows देख सकते हैं. कई ऐप्स और वेबसाइट्स इसकी सुविधा देते हैं. यहां पर आपको ऐसे ही ऐप्स और वेबसाइट्स के बारे में बता रहे हैं.
MX Player
MX Player को ऑफलाइन वीडियो प्लेयर के तौर पर लॉन्च किया गया था. अब ये 12 भाषाओं में कंटेंट ऑफर करता है. इसमें MX Originals और फीचर शोज जैसे Cheesecake, Queen और Pandu को आप देख सकते हैं. इसके अलावा भी इसके कई शोज हिट हुए हैं.
Tubi
Tubi को आप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. ये फ्री कंटेंट स्ट्रीमिंग सर्विस देती है. ये हॉलीवुड मूवी पसंद करने वालों के लिए काफी अच्छा है. इससे आप इंग्लिश मूवी और टीवी शोज को HD क्वालिटी में देख सकते हैं. हालांकि, आपको इस पर एड्स देखने को मिलेंगे.
Plex

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












