
Force Urbania: बड़ी से बड़ी फैमिली हो जाएगी फिट! लॉन्च हो गई 17 सीटों वाली वैन, कीमत है इतनी
AajTak
Force Urbania को कंपनी ने तीन अलग-अलग सीटिंग लेआउट और व्हीलबेस के साथ लॉन्च किया है. इस वैन में मर्सिडीज़ बेन्ज़ से सोर्स किया गया FM 2.6 लीटर की क्षमता का इंजन इस्तेमाल किया गया है.
पुणे-बेस्ड यूटिलिटी व्हीकल निर्माता कंपनी फोर्स मोटर्स ने आज घरेलू बाजार में अपनी नई वैन Force Urbania को लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और एडवांस फीचर्स से लैस इस वैन को तीन अलग-अलग सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है, जिसमें 10-सीटर, 13-सीटर और 15-सीटर का विकल्प मिलता है. नई फोर्स अर्बानिया की शुरुआती कीमत 28.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
Force Urbania के बेस 13-सीटर वेरिएंट की कीमत 28.99 लाख रुपये, इसमें 13 यात्री और एक चालक के बैठने की सुविधा है. वहीं 10-सीटर वेरिएंट की कीमत 29.50 लाख रुपये है, जिसमें 10 यात्री और एक चालक बैठ सकते हैं. इसके अलावा लांग व्हीलबेस वेरिएंट में 17 यात्री और एक चालक के बैठने की व्यवस्था है, जिसकी कीमत 31.25 लाख रुपये तय की गई है.
कंपनी ने इस वैन में मर्सिडीज़ बेन्ज़ से सोर्स किया गया FM 2.6 लीटर की क्षमता का CR ED TCIC डीज़ल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि 115 HP की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस है.
मिलते हैं ये ख़ास फीचर्स:
फोर्स मोटर्स का दावा है कि, इस वैन में वर्ल्ड-क्लॉस फीचर्स दिए जा रहे हैं. कंपनी द्वारा जारी किए गए वीडियो में वैन के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों को ठीक ढंग से दिखाया गया है. ये देश की पहली फुली ग्राउंड-अप, मॉड्युलर पैनल वैन प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है. सेफ्टी के तौर पर इसमें हिल होल्ड एसिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), वेंटिलेटेड डिस्क जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं.
Urbania देश की पहली वैन है जो क्रैश, रोलओवर और पैडेस्ट्रीयन (पैदल यात्रियों की सुरक्षा) सेफ्टी मानकों का पालन करती है. यहां तक कि, ये फीचर्स अभी सेग्मेंट के लिए अनिवार्य भी नहीं किए गए हैं. ये कंपनी की दूरदर्शिता को दिखाता है, जिस तरह से देश में वाहनों में सेफ्टी फीचर्स को लेकर सरकार नए नियमों को लागू कर रही है उस लिहाज से ये एक बेहतर कदम है. इसें चालक और सह-चालक दोनों के लिए एयरबैग भी दिए गए हैं. इसके अलावा 8-स्पीकर की भी व्यवस्था की गई है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











