
FOG: दिल्ली-यूपी-हरियाणा-पंजाब, हर जगह कोहरे की मार, मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट'
AajTak
राजधानी दिल्ली और NCR में ठंड और कोहरे का डबल अटैक है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत उत्तर भारत के राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, सुबह के वक्त घने कोहरे की चादर छाई है, जिसके कारण विजिबिलिटी काफी कम है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











