
Flood Crisis: नदियां उफान पर, सड़कों पर सैलाब, घर डूबे, देखें गुजरात से महाराष्ट्र तक बाढ़ का कहर
AajTak
बाढ़ ने आधे हिंदुस्तान में हाहाकार मचा रखा है. क्या पहाड़ क्या मैदान हर कहीं कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र के कोल्हापुर के धनवाड़ में बहने वाली दूधगंगा नदी उफान पर है. नदी के ऊपर पुल से गुजरते वक्त चालक अपनी गाड़ी से कंट्रोल खोल बैठा और गाड़ी नदी में गिर गई. पास के किसानों ने काफी मशक्कत करने के बाद कार चालक की जान बचा ली. महाराष्ट्र में आसमानी आफत जमकर बरस रही है. महाराष्ट्र में लगातार बारिश से नदियां उफनाई हुई हैं और पानी पुल के ऊपर से बह रहा है. पालघर जिले में कई सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. राज्य के 11 जिले बारिश की चपेट में हैं. देखें ये रिपोर्ट.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











