
Flipkart सेल: Motorola के इस फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन पर मिल रही है बहुत बड़ी छूट
AajTak
Flipkart पर शॉप फ्रॉम होम डेज सेल का आयोजन किया गया है. सेल की शुरुआत आज से ही हुई है और इस सेल में ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. इसी में एक अच्छी डील मोटोरोला के फोल्डेबल 5G फोन Motorola Razr 5G पर भी दी जा रही है.
Flipkart पर शॉप फ्रॉम होम डेज सेल का आयोजन किया गया है. सेल की शुरुआत आज से ही हुई है और इस सेल में ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. इसी में एक अच्छी डील मोटोरोला के फोल्डेबल 5G फोन Motorola Razr 5G पर भी दी जा रही है. आइए जानते हैं इस डील के बारे में. Motorola Razr 5G को भारत में Motorola Razr के अपग्रेड के तौर पर पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था. फ्लिपकार्ट पर ये स्मार्टफोन फिलहाल 89,999 रुपये में लिस्टेड है. जबकि, सेल शुरू होने से पहले बुधवार को ये फोन प्लेटफॉर्म पर 1,09,999 रुपये में मौजूद था. यानी सेल के दौरान मोटोरोला के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन पर 20,000 रुपये की बहुत बड़ी छूट दी जा रही है. ये फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है. लॉन्च के वक्त इस फोन की कीमत देश में 1,24,999 रुपये रखी गई थी. ऐसे में लॉन्च वाली कीमत के हिसाब से ग्राहकों को 35,000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा यहां मिल रहा है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










