
Flipkart सेल: 48MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला Samsung का फोन 8,999 रुपये में ऐसे खरीदें
AajTak
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज का आयोजन किया गया है. सेल की शुरुआत 13 जून से हुई थी और आज यानी 16 जून को सेल का आखिरी दिन है. सेल के दौरान ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट जिए जा रहे हैं.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज का आयोजन किया गया है. सेल की शुरुआत 13 जून से हुई थी और आज यानी 16 जून को सेल का आखिरी दिन है. सेल के दौरान ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट जिए जा रहे हैं. ऐसा ही एक ऑफर Samsung के Galaxy F12 स्मार्टफोन पर भी दिया जा रहा है. ये फोन 48MP कैमरा और 6000mAH बैटरी के साथ आता है. Samsung Galaxy F12 को भारत में इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के वक्त फोन के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई थी. फिलहाल ये दोनों वेरिएंट्स प्लेटफॉर्म पर क्रमश: 9,999 रुपये और 10,999 रुपये में उपलब्ध हैं. साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट भी मिलेगी. ऐसे में इस फोन की शुरुआती कीमत घटकर 8,999 रुपये हो जाएगी. जो ग्राहक EMI ट्रांजैक्शन नहीं चाहते उन्हें क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर भी 750 रुपये की छूट भी मिलेगी. ये फोन सेलेस्टियल ब्लैक, सी ग्रीन और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में आता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












