
Flipkart की अपकमिंग सेल में पावरफुल प्रोसेसर वाला Poco X3 Pro मिलेगा सस्ता
AajTak
Poco X3 Pro बजट रेंज में आने वाला दमदार प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन है. इस पोको स्मार्टफोन को गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल का आयोजन 7 अक्टूबर से किया जाना है.
Poco X3 Pro बजट रेंज में आने वाला दमदार प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन है. इस पोको स्मार्टफोन को गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल का आयोजन 7 अक्टूबर से किया जाना है. इस सेल में ग्राहक Poco X3 Pro को डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे.
आपको बता दें Poco X3 Pro को भारत में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. इस कीमत में कंपनी ने भारत में 6GB रैम और 128GB वेरिएंट को उतारा था. इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि ये स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर के साथ आता है. ये काफी पावरफुल प्रोसेसर है.
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान ग्राहक Poco X3 Pro को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे. इस कीमत में ग्राहकों को फोन का 6GB रैम वेरिएंट मिलेगा. उम्मीद है कि फोन के 8GB रैम वेरिएंट पर भी डिस्काउंट देखने को मिलेगा. इस ऑफर की जानकारी फ्लिपकार्ट पर दी गई है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












