
Film Wrap: शाहरुख की 'जवान' ने मचाया धमाल, बिग बॉस के मंच पर सिगरेट पीते दिखे सलमान!
AajTak
शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जवान' के साथ बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं. 'जवान' का प्रीव्यू वीडियो सोमवार को रिलीज किया गया. इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. दूसरी तरफ सलमान खान की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें उन्हें सिगरेट पकड़े देखा जा सकता है. बॉलीवुड, टेलीविजन और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें पढ़ें हमारे फिल्म रैप में.
शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जवान' के साथ बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं. 'जवान' का प्रीव्यू वीडियो सोमवार को रिलीज किया गया. इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. दूसरी तरफ सलमान खान की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें उन्हें सिगरेट पकड़े देखा जा सकता है. ये वीडियो बिग बॉस के मंच का है. बॉलीवुड, टेलीविजन और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें पढ़ें हमारे फिल्म रैप में.
Jawan Prevue: मैं कौन हूं, पुण्य या पाप... 'जवान' शाहरुख खान ने मचाया भौकाल, दीपिका पादुकोण की धांसू एंट्री
शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज हो गया है. इसमें किंग खान ने फैंस को फिर से इंप्रेस किया. मूवी 7 सितंबर 2023 को रिलीज होगी. खबरें हैं फिल्म का ट्रेलर 12 जुलाई को रिलीज होगा. 2 मिनट 15 सेकंड के ट्रेलर में शाहरुख खान धूम मचाने वाले हैं.
बिग बॉस ओटीटी के मंच पर सिगरेट पीते दिखे सलमान! Video
बिग बॉस ओटीटी 2 के मंच से होस्ट सलमान खान का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें सुपरस्टार के हाथ में सिगरेट नजर आ रही है.
डिलीवरी के बाद किराये के घर में रहने को मजबूर दीपिका, 20 दिन बाद कैसा है बेटा?

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











