
Film Wrap: मीका ने उड़ाया उदित नारायण की Kiss कॉन्ट्रोवर्सी का मजाक, गोविंदा से अलग क्यों रहती हैं सुनीता?
AajTak
सिंगर मीका सिंह ने सिंगर उदित नारायण की Kiss कॉन्ट्रोवर्सी का मजाक उड़ाया है. वहीं गोविंदा से तलाक की खबरों पर रिएक्शन देते हुए सुनीता आहूजा ने कहा कि 'कोई माई का लाल' उन्हें और गोविंदा को अलग नहीं कर सकता. फिल्म रैप में पढ़ें शनिवार के दिन की बड़ी खबरें.
सिंगर मीका सिंह ने सिंगर उदित नारायण की Kiss कॉन्ट्रोवर्सी का मजाक उड़ाया है. मीका का विवाद पर रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं गोविंदा से अलग रहने का कारण उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने बता दिया है. साथ ही तलाक की खबरों पर रिएक्शन देते हुए सुनीता ने कहा कि 'कोई माई का लाल' उन्हें और गोविंदा को अलग नहीं कर सकता. फिल्म रैप में पढ़ें शनिवार के दिन की बड़ी खबरें.
'मेरी जवान बेटी...', पति गोविंदा को छोड़ क्यों अलग रहने लगी थीं सुनीता? जब बोलीं- घर में...
बीते दिनों जब गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें सामने आईं तो हर कोई हैरान रह गया था. गोविंदा के वकील ने खुलासा किया कि सुनीता ने 6 महीने पहले एक्टर को तलाक का नोटिस भेजा था. तलाक की चर्चा के बीच अब गोविंदा की पत्नी सुनीता का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुनीता ये बताती नजर आ रही हैं कि आखिर वो गोविंदा से अलग दूसरे घर में क्यों रहती हैं.
मीका ने उड़ाया उदित नारायण की Kiss कंट्रोवर्सी का मजाक! बोले- मैं जवान था, मगर अब...
मीका सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर हैं. उनके गानों पर फैंस झूमने पर मजबूर हो जाते हैं. मीका के गाने हमेशा चार्टबीट में छाए रहते हैं. लेकिन गानों के साथ मीका सिंह अपनी कंट्रोवर्सी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. राखी सावंत संग मीका सिंह की Kiss कंट्रोवर्सी पर भी खूब विवाद हुआ था.
आलिया ने इंस्टाग्राम से डिलीट की बेटी राहा की सारी Photos, देखकर चौंके फैंस, क्या है वजह?

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











