
Fighter Jet Crash: जंगी जहाजों का बिखरा मलबा, उठती लपटें, खेत में बड़ा गड्ढा... डरावना मंजर देख सिहर गए लोग
AajTak
मध्य प्रदेश के मुरैना में शनिवार को दो लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गए. यहां दो फाइटर जेट हवा में टकरा गए. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दो पायलट घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के चश्मदीदों ने प्लेन क्रैश का मंजर बयां किया है कि कैसे आग का गोला आसमान से नीचे गिरा.
मध्य प्रदेश के मुरैना में शनिवार को इंडियन एयरफोर्स के दो लड़ाकू विमान एक-दूसरे से टकराने के बाद हादसे का शिकार हो गए. आपस में टकराने के बाद फाइटर जेट के दोनों विमान तेज आवाज के साथ आग के गोले की तरह जमीन पर गिरते हुए देखे गए. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दो पायलट पैराशूटिंग करते हुए झाड़ियों में जा गिरे. इन दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी और रुटीन ऑपरेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग मिशन पर थे. विमानों का मलबा मुरैना के पहाड़गढ़ और राजस्थान के भरतपुर में जा गिरा.
रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, इनमें से एक विमान रूस द्वारा डिजाइन किया गया सुखोई-30MKI और दूसरा फ्रांस द्वारा निर्मित मिराज-2000 था. हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने आसमान में धमाके की आवाज सुनी. इसके बाद वे बाहर निकले तो देखा कि काफी ऊंचाई से आग जैसा गोला जमीन पर गिरने जा रहा है. इसी दौरान दो लोगों को गांव के पास स्थित घने जंगल में पैराशूट से उतरते देखा. बाद में पता चला कि दोनों पायलट थे और जंगल में झाड़ी में गिरकर घायल हो गए हैं. इसके बाद लोग वहां पहुंचे और दोनों पायलटों को झाड़ी से निकाला. कुछ देर बाद वायुसेना के हेलिकॉप्टर से उन्हें एयरलिफ्ट किया गया.
अधिकारियों ने बताया कि मिराज विमान के मृत पायलट की पहचान विंग कमांडर हनुमंत राव सारथी के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इसके साथ ही सुखोई विमान के दो पायलट बाहर निकलने में कामयाब रहे और उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया. इस हादसे की जानकारी वायु सेना चीफ एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दी.
जिला मुख्यालय से 75KM दूर गिरा मलबा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










