
Fighter Box Office Collection Day 1: पहले दिन 'फाइटर' ने भरी ऊंची उड़ान, बॉक्स ऑफिस पर की शानदार लैंडिंग
AajTak
ऋतिक रोशन की 'फाइटर' को लेकर काफी दिनों से बज बना हुआ था. उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म थिएटर्स में धमाल मचाएगी. हुआ भी वैसा ही. कम से कम पहले दिन के बिजनेस को देखकर ये कहा जा सकता है. ऋतिक और दीपिका की फिल्म ने धमाकेदार अपोनिंग की है.
देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस खास मौके पर 25 जनवरी को ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' रिलीज हुई. फिल्म में ऋतिक के साथ अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में हैं. 'फाइटर' की कहानी पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर हुई एयर स्ट्राइक से प्रेरित है. ऋतिक और दीपिका की फिल्म को क्रिटिक्स और जनता का काफी प्यार मिल रहा है. जानते हैं कि जनता का प्यार पाने वाली पिक्चर ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है.
'फाइटर' फर्स्ट डे कलेक्शन ऋतिक रोशन की 'फाइटर' को लेकर काफी दिनों से बज बना हुआ था. उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म थिएटर्स में धमाल मचाएगी. हुआ भी वैसा ही. कम से कम पहले दिन के बिजनेस को देखकर ये कहा जा सकता है. ऋतिक और दीपिका की फिल्म ने धमाकेदार अपोनिंग की है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'फाइटर' ने पहले दिन करीब 22 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन इससे भी ज्यादा बेहतर होगा. 'फाइटर' ने ओपनिंग डे के लिए 2,79,367 टिकट बेचकर करीब 8.4 करोड़ की एडवांस बुकिंग पक्की कर ली थी. वहीं अब लॉन्ग वीकेंड का फिल्म को अच्छा फायदा मिलना तय है.
बात करें ऋतिक की पिछली फिल्मों की, तो 'विक्रम वेधा' का ओपनिंग कलेक्शन करीब 10.58 करोड़ था. इस हिसाब से 'फाइटर' के अपोनिंग कलेक्शन ने 'विक्रम वेधा' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पर फिल्म इस मामले में 'वॉर' से पीछे रह गई. 'वॉर' का ओपनिंग कलेक्शन 51.6 करोड़ (हिन्दी) था. 'फाइटर' को अच्छी शुरुआत तो मिल गई है. अब देखते हैं कि फिल्म दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई करती है.
सिद्धार्थ आनंद ने किया है निर्देशन 'फाइटर' का निर्देशन ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद ने किया है. फिल्म को 2D, '3D, IMAX 3D, 4DX 3D, ICE 3D और IMAX 2D वर्जन में रिलीज किया गया है. फिल्म में दीपिका, ऋतिक, अनिल कपूर के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जयसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा समेत कई स्टार्स अपनी पावरफुल एक्टिंग से दिल जीतते दिखे.
'फाइटर' से दर्शकों को पहली बार ऋतिक और दीपिका की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिली है. ऋतिक-दीपिका की केमिस्ट्री से दर्शकों को काफी उम्मीद थी, जिस पर वो एकदम खरे उतरे हैं. है ना?

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











