
FIFA World Cup 2022 Prize Money: पैसा ही पैसा... फाइनल में जीत हो या हार, दोनों टीमों को मिलेंगे करोड़ों रुपये
AajTak
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच हो रहा है. दोनों ही टीमें अपने-अपने तीसरे खिताब पर नज़र टिकाए हुए हैं. वर्ल्ड चैम्पियन बनने वाली टीम को कितनी राशि मिलेगी, जान लीजिए...
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी आज खेला जा रहा है. भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे फाइनल मैच शुरू होगा. लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ्रांस की टीमें आमने-सामने होंगी. लियोनेल मेसी के पास वर्ल्ड कप जीतने का आखिरी मौका है, क्योंकि वह इस फाइनल मैच के बाद किसी वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेंगे. ऐसे में हर किसी की नज़रें इस महामुकाबले पर टिकी हैं.
फुटबॉल को दुनिया का सबसे पॉपुलर गेम माना जाता है, ऐसे में फीफा वर्ल्ड कप 2022 पर पूरी दुनिया निगाहें जमाए बैठी है. वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली टीम खिताब के साथ-साथ करोड़ों रुपये अपने साथ भी ले जाएगी. फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज़ मनी काफी ज्यादा है और ना सिर्फ विजेता टीम बल्कि उप-विजेता टीम भी मालामाल हो जाएगी.
इन टीमों के खाते में आएंगे इतने पैसे • विजेता - 347 करोड़ रुपये • उपविजेता - 248 करोड़ रुपये • तीसरे नंबर की टीम - 223 करोड़ रुपये (क्रोएशिया) • चौथे नंबर की टीम - 206 करोड़ रुपये (मोरक्को)
ना सिर्फ नॉकआउट मैचों में पहुंचने वाली टीमें बल्कि वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली टीमों को भी फीफा की ओर से कुछ राशि दी जाती है. किन टीमों को कितनी राशि मिली है, जानिए...
• वर्ल्ड कप में शामिल हुई हर एक टीम को 9-9 मिलियन डॉलर • प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के 13 मिलियन डॉलर • क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीमों के खाते में 17 मिलियन डॉलर
क्लिक करें: कोई भी बने विजेता, नहीं मिलेगी असली ट्रॉफी... जानें क्या है पूरा मामला

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











