
FIFA World Cup 2022: लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, अर्जेंटीना प्री-क्वार्टर फाइनल में, पोलैंड की हारकर भी एंट्री
AajTak
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. उसने अपने करो या मरो के ग्रुप मुकाबले में पोलैंड टीम को 2-0 से करारी शिकस्त दी है. यह मैच हारकर भी पोलैंड ने नॉकआउट में एंट्री कर ली है.
FIFA World Cup 2022: कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप-2022 में बुधवार (30 नवंबर) देर रात ग्रुप-सी में दो बड़े मैच खेले गए. इसमें लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की टीम का रोमांचक मुकाबला रॉबर्ट लेवानडॉस्की की टीम पोलैंड से हुआ. इसमें मेसी की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की.
इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब सुपर-16 में अर्जेंटीना का मुकाबला ग्रुप-डी की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा. जबकि दूसरे मैच में मैक्सिको की टीम ने सउदी अरब को 2-1 से करारी शिकस्त दी.
पोलैंड का मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस से होगा
यह मैच जीतकर मैक्सिको की टीम ने पॉइंट्स के मामले में पोलैंड की बराबरी जरूर कर ली, लेकिन गोल अंतर के कारण प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी. इस तरह ग्रुप-सी से मैक्सिको और सउदी अरब की टीम बाहर हो गई है. इस तरह पोलैंड ने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहते हुए सुपर-16 के लिए क्वालिफाई किया. जहां उसका मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस से होगा.
Argentina turn on the style to finish top of Group C!@adidasfootball | #FIFAWorldCup
मेसी ने रचा इतिहास, मैराडोना को पीछे छोड़ा

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








