
Festival Special Trains: दिवाली-छठ में घर जाने के लिए यूपी-बिहार के यात्री न हों परेशान, रेलवे चलाएगा 34 स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
AajTak
पूर्व मध्य रेल की सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि दिवाली एवं छठ महापर्व में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/पहुंचने अथवा गुजरने वाली लगभग 142 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में इन स्पेशल ट्रेनों के अलावा अतिरिक्त 17 जोड़ी एवं एक वन-वे पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन निम्नानुसार किया जाएगा.
प्रकाश उत्सव दिवाली और सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ आने वाला है. यह दोनों ऐसे महत्वपूर्ण त्योहार हैं, जब देश के अलग-अलग हिस्सों में रोजी-रोटी कमाने गए यूपी बिहार के लोग इन त्योहारों को मनाने के लिए अपने घरों को लौटते हैं. लिहाजा इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ होती है और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. यात्रियों की सुविधाओं के मध्य नजर भारतीय रेलवे हर साल इन त्योहारों के मौके पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता रहता है. इसी क्रम में इस बार भी दिवाली और छठ के मौके पर रेलवे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है और 17 अन्य स्पेशल ट्रेनों का भी परिचालन करने का फैसला किया है.
पूर्व मध्य रेल की सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि दिवाली एवं छठ महापर्व में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/पहुंचने अथवा गुजरने वाली लगभग 142 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में इन स्पेशल ट्रेनों के अलावा अतिरिक्त 17 जोड़ी एवं एक वन-वे पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन निम्नानुसार किया जाएगा.
यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट और डिटेल
> गाड़ी संख्या 04608 जम्मूतवी-हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन
जम्मूतवी से 30.10.2024 एवं 04.11.2024 को 20.20 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 13.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04607 हावड़ा-जम्मूतवी पूजा स्पेशल 01.11.2024 एवं 06.11.2024 को हावड़ा से 23.45 खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 15.20 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी.
इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय तथा प्रथम श्रेणी के क्रमशः एक-एक कोच होंगे. इस ट्रेन का परिचालन धनबाद-कोडरमा-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-लखनऊ के रास्ते किया जाएगा.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










