
Festival Special Train: रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! पटना और दिल्ली के बीच चलेगी गति शक्ति सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें पूरी डिटेल
AajTak
भारतीय रेलवे द्वारा पटना और नई दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 02246/02245 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली गति शक्ति फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है.
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर स्पेशल ट्रेनें चलाती रहती है. अब आगामी त्यौहार के मौके पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में पटना और नई दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 02246/02245 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली गति शक्ति फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है.
ट्रेन का समयसारणी यहां देखें
गाड़ी संख्या 02246 नई दिल्ली-पटना गति शक्ति फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से दिनांक 10, 11, 14, 15, 16 और 17 नवम्बर, 2023 को 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 06.45 बजे कानपुर सेंट्रल, 09.45 बजे प्रयागराज, 12.50 बजे पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 14.00 बजे बक्सर और 14.48 बजे आरा रुकते हुए 15.50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
वापसी में, गाड़ी संख्या 02245 पटना-नई दिल्ली गति शक्ति फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस पटना से दिनांक 11, 12, 15, 16, 17 और 18 नवम्बर, 2023 को पटना से 19.00 बजे खुलकर, 19.45 बजे आरा, 20.38 बजे बक्सर, 21.40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., अगले दिन 00.45 बजे प्रयागराज एवं 03.35 बजे कानपुर सेंट्रल रुकते हुए 10.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में 3E के 20 कोच होंगे.
चलाई जा रहीं 283 पूजा स्पेशल ट्रेनें
बता दें कि दिवाली और छठ के मौके पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, दिवाली और छठ के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से 283 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. विभिन्न रूट पर चलने वाली यह ट्रेनें कुल 4480 फेरे लगाएगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







