
FB के करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक: क्या आपकी जानकारी लीक हुई? ऐसे करें चेक
AajTak
Facebook के करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक हुई है. इनमें भारतीय यूजर्स भी हैं. आप भी चेक कर सकते हैं कि आपका डेटा लीक हुआ है या नहीं.
Facebook के करोड़ों यूजर्स का डेटा एक बार फिर से बेचा जा रहा है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक के लगभग 553 मिलियन यूजर्स का डेटा लीक हो चुका है. मुमकिन है इस डेटा लीक में आपका फोन नंबर भी या दूसरी जानकारिया भी लीक हो गई होंगी. बताया जा रहा है कि इस डेटा लीक में खुद फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग की भी कुछ पर्सनल डीटेल्स लीक हो गई हैं. आपको बता दें कि ये डेटा 2019 का है. तब फेसबुक में एक खामी मिली थी जिसे कंपनी ने ठीक कर लिया था. हालांकि फेसबुक की इस खामी की वजह से करोड़ों लोगों का डेटा लीक हो गया. 2019 के इस डेटा को कल यानी 4 अप्रैल को हैकर ने जारी कर दिया. इनमें लगभग 533 मिलियन यूजर्स की डीटेल्स हैं. इनमें फोन नंबर, नेम, एज, लोकेशन, जेंडर, रिलेशनशिप स्टेटस, व्यापार, डेट ऑफ बर्थ और ईमेल अड्रेस शामिल हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












