
Fast News: यूक्रेन-रूस युद्ध, US में फिर फायरिंग, जम्मू-कश्मीर में टूटकर गिरा पहाड़, देखें फटाफट खबरें
AajTak
यूक्रेन में जंग का आज 87वां दिन है. यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी ने रूस के हवाई हमले का नया वीडियो जारी किया है. ये वीडियो खारकीव के लोजोवा स्थित कल्चरल सेंटर बिल्डिंग पर हमले का है. अमेरिका के शिकागो शहर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. एक फास्ट फूड रेस्तरां के बाहर किसी बात को लेकर कुछ लोगों की कहासुनी हुई थी और देखते फायरिंग शुरू हो गई. गोलीबारी की घटना में कम से कम दो लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि दस लोग जख्मी हुए हैं. जम्मू-कश्मीर के रामबन में एक टनल निर्माण का काम चल रहा था. सिर्फ 3 से 4 मीटर की खुदाई की गई थी तभी गुरुवार रात करीब सवा दस बजे भूस्खलन हुआ जिसमें वहां काम करने वाले मजदूर फंस गए. देखें देश दुनिया की बड़ी खबरें खास अंदाज में सिर्फ 30-60-90 सेकंड में.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











