
Falgun amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या है आज, जानें स्नान-दान का मुहूर्त और महत्व
AajTak
Falgun amavasya 2025: आज फाल्गुन मास की अमावस्या है और इसे फाल्गुनी अमावस्या भी कहा जाता है. शास्त्रों में इस दिन स्नान और दान करने का महत्व बताया गया है.
Falgun amavasya 2025: आज फाल्गुन मास की अमावस्या है और इसे फाल्गुनी अमावस्या भी कहा जाता है. शास्त्रों में इस दिन स्नान और दान करने का महत्व बताया गया है. इस दिन अगर सम्पूर्ण रूप से मौन रहा जाए तो अद्भुत स्वास्थ्य और ज्ञान की प्राप्ति होती है. जिनको भी मानसिक समस्या है या भय और वहम की समस्या है, उनके लिए आज का स्नान महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन की प्रक्रिया के पालन से ग्रहों की शांति और दोषों का निवारण दोनों हो सकता है.
स्नान-दान का मुहूर्त (Falgun Amavasya 2025 Snan-Daan Muhurat)
फाल्गुन अमावस्या की तिथि 27 फरवरी यानी आज सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 28 फरवरी यानी कल सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर होगा. स्नान-दान हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में करना चाहिए. इसका मुहूर्त सुबह 5 बजकर 08 मिनट से शुरू हो चुका है.
कैसे करें दान-स्नान?
यदि फाल्गुन अमावस्या पर आप पवित्र नदी में स्नान करने जा रहे हैं तो पहले घर से अच्छी तरह स्नान कर लें. फिर नदी में जाकर कम से कम तीन डुबकी लगाएं. नदी में शरीर मलना और साबुन का प्रयोग न करें. स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और देवी देवताओंस पितरों का स्मरण करें. नदी से निकलकर वस्त्र धारण करें. अगर चाहें तो मंत्र जप, ध्यान या स्तुति करें . इसके बाद अपने सामर्थ्य अनुसार दान करें.
घर में कैसे करें पवित्र स्नान?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












