
Fakhar Zaman: पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमां लेंगे संन्यास... छोड़ देंगे देश, वनडे में जड़ चुके दोहरा शतक
AajTak
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप-ए से भारतीय टीम और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. जबकि मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इस खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम को एक और तगड़ा झटका लगने जा रहा है.
Fakhar Zaman, ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में इस समय आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेली जा रही है. ग्रुप-ए से भारतीय टीम और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. जबकि मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इस खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम को एक और तगड़ा झटका लगने जा रहा है.
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार ओपनर फखर जमां वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना रहे हैं. इस बारे में उन्होंने अपने परिवार से भी बात कर ली है. साथ ही वो परिवार के साथ देश छोड़ने का भी मन बना रहे हैं. दरअसल, 34 साल के फखर जमां चैम्पियंस ट्रॉफी नहीं खेल सके. वो चोट के कारण बाहर हो गए.
जल्द संन्यास का ऐलान करेंगे फखर जमां
चैम्पियंस ट्रॉफी में फखर जमां को पाकिस्तानी स्क्वॉड में जगह मिली थी. उन्होंने टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इस मैच में उन्होंने 24 रन बनाए थे. इसके बाद वो चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए. अब वो वनडे से संन्यास लेने का मन बना रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी टीम की खराब हालत को देखते हुए उन्होंने संन्यास का फैसला किया है. पाकिस्तान टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है. करीबी सूत्रों ने बताया है कि उन्होंने इस बारे में परिवार से बात कर ली है और जल्द ही संन्यास का ऐलान कर देंगे.
वनडे में लगा चुके हैं डबल सेंचुरी

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












