
Exit Poll 2022: गुजरात में किसे ताज? हिमाचल में किसका होगा राज, एग्जिट पोल आज
AajTak
गुजरात विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान हो रहा है. मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा. मतदान के तुरंत बाद गुजरात और हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल्स (India Today Axis My India Exit Poll) आएंगे. एग्जिट पोल से साफ हो जाएगा कि गुजरात में किसकी सरकार बनने जा रही है. तो वहीं हिमाचल में मतदाताओं ने किसके सिर पर ताज रखने का फैसला किया है.
गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग खत्म होने के बाद शाम को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल्स (India Today Axis My India Exit Poll) आएंगे. एग्जिट पोल से एक तस्वीर सामने आ जाएगी कि गुजरात और हिमाचल में किसकी सरकार बन सकती है? गुजरात और हिमाचल के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे.
गुजरात में दूसरे चरण में 61 राजनीतिक पार्टियों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं. मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल की किस्मत भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगी.
पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को वोटिंग हुई थी. इसमें सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात की सीटें शामिल थीं. पहले चरण में 63.31 फीसदी मतदान हुआ था.
वहीं, हिमाचल प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी. हिमाचल में इस बार 75 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था.
पिछली बार क्या रहे थे नतीजे?
गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को तो हिमाचल विधानसभा का 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











