
Exit Poll: केरल में सीपीएम के नेतृत्व वाले एलडीएफ को मिल सकती हैं 104-120 सीटें, बीजेपी को 0-2
AajTak
वोट प्रतिशत की बात करें तो एग्जिट पोल के मुताबिक एलडीएफ को 47%, यूडीएफ को 38%, एनडीए को 12% और अन्य को 3 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं मौजूदा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन आज भी लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार है.
केरल विधानसभा चुनाव में सीपीएम के नेतृत्व वाला सत्तारुढ़ एलडीएफ को एकतरफा जीत मिलती दिखाई दे रही है. इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक एलडीएफ को 104 से 120 सीटें मिल सकती है. वहीं यूडीएफ को 20 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं. अन्य को भी शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. 2016 में एलडीएफ को 91 सीटें मिली थीं. वोट प्रतिशत की बात करें तो एग्जिट पोल के मुताबिक एलडीएफ को 47%, यूडीएफ को 38%, एनडीए को 12% और अन्य को 3 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं एग्जिट पोल में यह बात भी सामने आई है कि मौजूदा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन आज भी लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार है. लगभग 47 प्रतिशत लोगों ने इन्हें पहली पसंद माना है.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










