
Exit Poll: केजरीवाल की हार तो राहुल गांधी से भी बड़ी है, AAP के सामने अब है असली संकट
AajTak
Exit Poll 2024 के नतीजे तो अरविंद केजरीवाल के बारे में राजनीतिक भविष्यवाणी जैसे लगते हैं. केजरीवाल के जेल जाने के बाद भी दिल्ली में AAP का जो हाल दिखा है, वो तो उनके लिए राहुल गांधी से भी बड़ा झटका लगता है.
Exit Poll 2024 के नतीजों ने तो अरविंद केजरीवाल के सारे दावों को हवा हवाई करार दिया है - अगर तिहाड़ जेल से बाहर आकर उनके चुनाव कैंपेन का कोई असर नहीं हुआ है, तो दोबारा जेल चले जाने भी लगता नहीं दिल्लीवालों को कोई खास फर्क पड़ने वाला है.
दिल्ली की हार तो पूरे INDIA ब्लॉक के खाते में जाएगी, लेकिन राहुल गांधी को लगे झटके से तुलना करें तो अरविंद केजरीवाल की हार तो और भी ज्यादा बड़ी लगती है - और अब अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक भविष्य के साथ साथ आम आदमी पार्टी के भविष्य पर भी सवाल खड़ा हो गया है.
1. जेल का जवाब वोट से क्यों नहीं मिला?
अरविंद केजरीवाल ने अपनी जेल यात्रा को दिल्ली से लेकर पंजाब तक भुनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों से ऐसा लगता है कि जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है - और पंजाब की हार को अगर थोड़ी देर के लिए किनारे भी कर दें, तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार ने तो अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल खड़ा कर दिया है.
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने जोरदार चुनाव कैंपेन चलाया था - 'जेल का जवाब वोट से'.
जेल से छूटने के बाद संजय सिंह ने गोपाल राय के साथ कैंपेन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था - और केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी सड़क पर उतरीं और जगह जगह रोड शो भी किये, लेकिन अरविंद केजरीवाल को कोई फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







