
Exclusive: हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या पर आजतक का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
AajTak
आज तक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में हरियाणा में चल रहे अवैध लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 साल बाद भी स्थिति में बड़ा बदलाव नहीं आया है. हरियाणा में ₹2 लाख में गर्भावस्था में लिंग की जांच से लेकर बेटी होने पर अबॉर्शन करवाया जा रहा है. स्टिंग ऑपरेशन में इस नेटवर्क को चलाने वाले लोगों ने खुद इस कारोबार की बात कुबूल की है. VIDEO

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











