
Exclusive: सामने आया ज्ञानवापी में मौजूद 'शिवलिंग' का वीडियो, दीवारों पर त्रिशूल के चिह्न
AajTak
ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर का वीडियो सामने आ गया है. इस वीडियो में मस्जिद की दीवारों पर त्रिशूल के चिह्न दिखाई दे रहे हैं.
Gyanvapi Masjid case: ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर का वीडियो सामने आ गया है. आजतक के पास ये वीडियो मौजूद है. सर्वे के दौरान बनाए गए वीडियो में दिख रहा है कि वुजूखाने में पानी कम कराने के बाद शिवलिंग जैसी आकृति दिखी. आकृति दिखने के बाद उसका वीडियो बनाया गया फिर उस आकृति की नाप-जोख की गई. हिंदू पक्ष इसे शिवलिंग होने का दावा कर रहा, वहीं मुस्लिम पक्ष इसे फव्वारा बता रहा है.
कमीशन की रिपोर्ट में जिन-जिन चीजों का दावा किया गया था, वो सभी बातें वीडियो में दिख रहा है. वीडियो में शिवलिंग के ऊपर सीमेंट रखा गया है जिसे टुकड़ों में काटा गया है. देखकर ऐसा लगता है, शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई. इसमें बीच से छेद करने की कोशिश की गई. हिंदू पक्ष का दावा है कि हमारे आराध्य देव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है.
सबसे पहले कमीशन की टीम अंदर पहुंची तो उसने पानी वाले हिस्से में से पानी निकलवाया. पानी कुछ कम हुआ तो शिवलिंग का कुछ हिस्सा दिखा. पानी और कम हुआ तो अंदर शिवलिंग जैसी आकृति दिखी जिसके बाद हिंदू पक्ष ने दावा किया कि ये शिवलिंग है और यहां हमें पूजा का अधिकार मिले. वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि ये शिवलिंग नहीं फव्वारा है. फिलहाल मामला कोर्ट में है और मामले में लगातार सुनवाई हो रही है. फिलहाल, सर्वे से जुड़ा वीडियो आजतक के पास मौजूद है.
एक अन्य वीडियो में मस्जिद के अंदर त्रिशूल दिख रहा है. दीवारों पर त्रिशूल की आकृति देखते हुए कमीश्नर कहते हैं कि इसका वीडियो बनाओ.
शिवलिंग की आकृति के ठीक सामने हैं नंदी महाराज
वीडियो में दिख रहा है कि नंदी महाराज के ठीक सामने मस्जिद वाले हिस्से में टीनशेड के नीचे शिवलिंग वाली आकृति है जहां पानी भरा हुआ था और यही वो जगह है जहां मुस्लिम समाज के लोग वुजू किया करते थे. वहीं मस्जिद के पश्चिमी दीवार की भी तस्वीरें वीडियो में दिख रही हैं जिस पर कई ऐसे नक्काशी हैं जिसे देखकर दावा किया जा सकता है कि ये मंदिर रहा था. दीवारों पर त्रिशूल के अलावा स्वास्तिक का भी निशान है. बता दें कि इस वीडियो को लेकर मुस्लिम पक्ष अपील कर रहा था कि ये वीडियो बाहर नहीं आने चाहिए लेकिन कोर्ट की ओर से दोनों पक्षों को ये वीडियो दे दिया गया है जो आजतक के पास एक्सक्लूसिव है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







