
Exclusive: वीडियो रिकॉर्ड कर लड़कियों को ब्लैकमेल करता था अमृतपाल, इंस्टाग्राम चैट और ऑडियो क्लिप से बड़ा खुलासा
AajTak
भगोड़े अमृतपाल को लेकर आजतक ने बड़ा खुलासा किया है. खालिस्तानी की आवाज बुलंद करने वाला अमृतपाल कोई संत नहीं बल्कि एक फ्रॉड है. वो महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करता है. आजतक को अमृतपाल सिंह के कई ऑडियो क्लिप्स मिले हैं, जिनमें उसे एक व्यक्ति को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उसके पास एक लड़की का आपत्तिजनक वीडियो है, जिसे वो वायरल कर सकता है.
'वारिस पंजाब दे' का मुखिया अमृतपाल सिंह सिख धर्म को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करता सुनाई देता था. अमृतपाल का कहना था कि वो पंजाब को खालिस्तान बना कर क्रांति लाना चाहता है. लेकिन उसका कड़वा सच ये है कि वो लड़कियों के अश्लील वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल करता है. उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर उन्हें धमकियां देता है और ऐसा उसने सिर्फ एक दो लड़कियों के साथ नहीं किया है. बल्कि वो अब तक कई लड़कियों का इस्तेमाल कर चुका है.
यानी ना तो इस खालिस्तानी की कोई विचारधारा है और ना ही ये कोई संत है. बल्कि ये एक ऐसा व्यक्ति है, जो महिलाओं के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है. आजतक के पास अमृतपाल को एक्सपोज करने वाले कुछ एक्सक्लूसिव दस्तावेज मौजूद हैं. आजतक को अमृतपाल सिंह के कई ऑडियो क्लिप्स मिले हैं, जिनमें उसे एक व्यक्ति को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उसके पास एक लड़की का आपत्तिजनक वीडियो है, जिसे वो वायरल कर सकता है.
ऑडियो क्लिप्स से एक्सपोज हुआ अमृतपाल
इसके अलावा दूसरे ऑडियो क्लिप्स में वो लड़कियों के नाम लेकर ये बता रहा है कि कैसे लड़कियां उससे शादी करना चाहती हैं लेकिन वो सिर्फ उनके साथ कैजुअल रिलेशनशिप में है और इन्हीं में एक ऑडियो क्लिप में वो ये बताता है कि, कनाडा की एक लड़की के साथ भी उसका रिलेशन है और ये लड़की उससे शादी करना चाहती है. इसके अलावा अमृतपाल सिंह इन लड़कियों से चैट में जो बातें करता था, उसके कुछ स्क्रीनशॉट भी आजतक के पास मौजूद हैं.
एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में अमृतपाल सिंह कह रहा है, 'महिलाएं बड़ी जल्दी रिश्ते को लेकर गंभीर हो जाती हैं, मुझे इसमें नहीं पड़ना, अपने तो छोटे-छोटे रिलेशनशिप ही ठीक हैं.' इसके अलावा एक अन्य में अमृतपाल कह रहा है, 'एक लड़की बड़े दिनों से मेरे पीछे पड़ी है, कनाडा की पर्मानेंट रेजिडेंट है कोई. कह रही है मुझसे शादी कर ले.'
'लड़की की सहेली भी मेरे प्यार में पड़ गई'

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










