
Exclusive: 'मेरे सामने ही पति को मार दी गोली', अस्पताल में भर्ती लेसा ने बताई रूसी सैनिकों की बर्बरता
AajTak
यूक्रेन में रहने वाली लेसा बताती हैं कि वे हुलाइपोल में रहती हैं. मेरे घर पर रूसी सेना ने बम गिराया था. दूसरे दिन कुछ कागज लेने गए तो रूसी सैनिकों की तरफ से मुझ पर गोलियों की बौछार होने लगी.
रूस-यूक्रेन युद्ध का सोमवार को 54वां दिन है. यूक्रेन में रूस लगातार बमबारी कर रहा है. लोग दशहत की वजह से घरों में दुबके हैं. इंडिया टुडे की टीम यूक्रेन से लगातार आपको जमीनी हकीकत दिखा रही है. आज तक ने जिपोरिशिया के अस्पताल पहुंचकर उन लोगों के हाल जाने, जो युद्ध में घायल होकर भर्ती हैं और इलाज करवा रहे हैं. सुरक्षा कारणों से हम आपको ये नहीं बता सकते हैं कि ये कौन सा अस्पताल है, लेकिन हमले में घायल हुए लोग दर्दनाक दास्तां बयां कर रहे हैं.
कमरा नंबर 10 में भर्ती नर्स लेसा बार-बार अपने जख्मों को देखती हैं. वह मौत के मुंह से बाहर निकल कर आई हैं उनके शरीर पर ये गहरे जख्म रूसी सैनिक की गोलियों का नतीजा है। रह-रह कर वो अपने आपको कोसती हैं कि आखिर क्यों वह उस दिन अपने घर वापस लौटीं, जहां पर गोलियों की बौछार उनका इंतजार कर रही थी.
हम चिल्लाते रहे.. रूसी सैनिक गोली बरसाते रहे
लेसा बताती हैं कि वे हुलाइपोल में रहती हैं. उन्होंने कहा- मेरे घर पर रूसी सेना ने बम गिराया था. दूसरे दिन कुछ कागज लेने गए तो हमारा पूरा इलाका घिरा हुआ था. रूसी सैनिकों की तरफ से मुझ पर गोलियों की बौछार होने लगी. हम चिल्लाते रहे कि रुक जाइए, हम लोग नागरिक हैं. हम अपने कागज लेने आए हैं. मगर वह नहीं रुके और एक दम से अंधेरा छा गया. मैं खून से लथपथ हो गई.
मैं घंटों लहूलुहान पड़ी रही, हालत भी खराब हो गई
अपनी कहानी बताते हुए लेसा की आंखों में खौफ भर जाता है. वह बुरी तरह जख्मी हो गईं. मेरे सामने पति को भी पीठ में गोली मारी गई है. खून से लथपथ वो मदद की गुहार लगाती रहीं. तब एक रूसी सैनिक ने कहा कि हम इलाज करा सकते हैं, मगर रूसी डॉक्टर से. पहले तो वह वह घंटों किसी गाड़ी में पड़ी रहीं, फिर कुछ रूसी डॉक्टर आए और उन्होंने ऑपरेशन किया, मगर ठीक होने की जगह उनकी हालत और खराब हो गई.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.






