
Exclusive: मुख्तार को रोपड़ से बांदा लाने वाली एम्बुलेंस भी थी अनफिट, 3 साल से नहीं हुआ था फिटनेस रिन्यू
AajTak
UP-41-G-2776 ये उस एम्बुलेंस का नंबर है जिससे मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा लाया गया.. यह सरकारी एम्बुलेंस भी मुख्तार अंसारी की निजी एम्बुलेंस की तरह बाराबंकी परिवहन विभाग में ही रजिस्टर्ड है. सरकारी एम्बुलेंस में मालिक के नाम में डायरेक्टर जनरल मेडिकल एंड हेल्थ लिखा है. एम्बुलेंस को 20 मई 2015 को खरीदा गया जिसकी फिटनेस 21 मई 2017 तक वैध थी.
पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा जेल पहुंचे मुख्तार अंसारी से एम्बुलेंस और एम्बुलेंस का बाराबंकी कनेक्शन पीछा नहीं छोड़ रहा है. अब जिस एम्बुलेंस से मुख्तार अंसारी को रोपड़ जेल से बांदा जेल पहुंचाया गया वह भी बाराबंकी की ही थी. आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि सरकारी होने के बावजूद भी ये एम्बुलेंस अनफिट थी, और 3 सालों से इसका फिटनेस रिन्यू नहीं हुआ था. UP-41-G-2776 ये उस एम्बुलेंस का नंबर है जिससे मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा लाया गया.. यह सरकारी एम्बुलेंस भी मुख्तार अंसारी की निजी एम्बुलेंस की तरह बाराबंकी परिवहन विभाग में ही रजिस्टर्ड है. सरकारी एम्बुलेंस में मालिक के नाम में डायरेक्टर जनरल मेडिकल एंड हेल्थ लिखा है. एम्बुलेंस को 20 मई 2015 को खरीदा गया जिसकी फिटनेस 21 मई 2017 तक वैध थी.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











