
Exclusive: तिहाड़ से निकलते ही संजय सिंह ने दिखाए तेवर, बोले- तानाशाह सरकार को हटाने का वक्त
AajTak
संजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अब संघर्ष के लिए तैयार रहें. हमारी पार्टी आंदोलन की कोख से जन्मी पार्टी है और अगर इस देश की हुकूमत को कोई गलतफहमी है, देश के तानाशाहों और भारतीय जनता पार्टी को अगर कोई गलतफहमी है, तो अपनी गलतफहमी को दूर करें. आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता उनके आगे झुकना और रुकने वाला नहीं है.
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. उन्हें शराब घोटाले में 6 महीने बाद सशर्त जमानत मिली है. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने आजतक से खास बातचीत की. संजय सिंह ने कहा कि ये जश्न नहीं, जंग का समय है, आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार रहे. हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जेल में हैं. हम लड़ाई लड़ेंगे, मिलकर संघर्ष करेंगे और तानाशाह हुकूमत को हटाएंगे. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जेल के ताले टूटेंगे, हमारे साथी छूटेंगे.
जब उनसे ये पूछा गया कि क्या लोकसभा चुनाव में आपकी अहम जिम्मेदारी देखने मिलेगी, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तो बाहर निकला हूं, बाकी आम आदमी पार्टी जो भी तय करेगी, वही करूंगा. मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं. समर्पित भाव से हमेशा काम किया है. पार्टी के लिए काम करेंगे.
संजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अब संघर्ष के लिए तैयार रहें. हमारी पार्टी आंदोलन की कोख से जन्मी पार्टी है और अगर इस देश की हुकूमत को कोई गलतफहमी है, देश के तानाशाहों और भारतीय जनता पार्टी को अगर कोई गलतफहमी है, तो अपनी गलतफहमी को दूर करें. आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता उनके आगे झुकना और रुकने वाला नहीं है.
जेल से बाहर निकलकर क्या कमी महसूस हुई जिसे आप पूरा करेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आज हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल जेल के अंदर हैं. यह आम आदमी पार्टी और हमारे लिए बहुत बड़ी कमी है. तो उस कमी को चार गुना ज्यादा मेहनत करके, एक-एक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के संदेश को, अरविंद केजरीवाल की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएगा. लोगों को यह बताया जाएगा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा हुआ है. आज तानाशाह सरकार को हटाने का वक्त है.
इससे पहले AAP सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने कहा था कि मैं उन्हें (संजय सिंह को) जमानत देने के लिए न्यायपालिका को धन्यवाद देती हूं और उम्मीद करती हूं कि मेरे बड़े भाई अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन को भी जल्द ही जमानत मिल जाएगी. जब तक मेरे तीनों भाई बाहर नहीं आते, तब तक हमारे घर में कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








