
EXCLUSIVE: डोमिनिका की जेल से मेहुल चोकसी की पहली तस्वीर, हाथ पर हैं चोट के निशान!
AajTak
डोमिनिका की जेल में बंद पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की पहली तस्वीर आजतक को मिली है. चोकसी के वकीलों ने दावा किया था कि उनके साथ मारपीट की गई है. तस्वीर में मेहुल चोकसी के हाथ पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं.
डोमिनिका की जेल में बंद पीएनबी घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की पहली तस्वीर आजतक/इंडिया टुडे को मिली है. चोकसी के वकीलों ने दावा किया था कि उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई है. अब आजतक को चोकसी की तस्वीरें मिली हैं, जिसमें उसके हाथ पर कथित चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों में मेहुल चोकसी को लोहे के गेट के पीछे खड़ा देखा जा सकता है जो लॉक-अप रूम के दरवाजे जैसा दिखता है. एक दूसरी तस्वीर में उनके हाथ पर चोट के निशान देख रहे हैं. चोट के निशान काले रंग के हैं जो हाथों और कलाई के पास हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











