
Exclusive: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मोनू मानेसर की बातचीत का वीडियो आया सामने, नसीर-जुनैद हत्याकांड के बाद बिश्नोई गैंग से जुड़े तार
AajTak
मोनू मानेसर और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच वीडियो कॉल के जरिए बातचीत होती थी. दोनों के बीच हुई वीडियो कॉल का वीडियो सामने आया है. इसके पहले मोनू मानेसर का लॉरेंस के भाई से हुई चैट भी सामने आई थी. नासिर-जुनैद हत्याकांड में मोनू इस समय राजस्थान पुलिस की कस्टडी में है.
नसीर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी बजरंग दल के मेंबर मोनू मानेसर पर बड़ा खुलासा हुआ है. पहले जानकारी आई थी कि मोनू कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की गैंग में शामिल होना चाहता था. अब दोनों के बीच वीडियो कॉल के जरिए हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आ गया है. आज तक के पास दोनों की बीच हुई इस बातचीत का सबूत (वीडियो) भी है.
मोनू मानेसर की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ही नहीं बल्कि सिद्धू मुसावला हत्याकांड में वांटेड और भारत से फरार होकर अमेरिका में छुपे लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से भी सिग्नल ऐप के बातचीत होती थी. आज तक ने अनमोल और मोनू मानेसर के बीच के चैट का भी खुलासा किया था.
38 सेकेंड का है वीडियो
इस वीडियो से पुष्टि हुई है कि मोनू मानेसर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ना चाहता था. वीडियो में मोनू और गैंगस्टर एक-दूसरे से हंसते हुए बात करते नजर आ रहे हैं. लॉरेंस के साथ एक व्यक्ति और नजर आ रहा है जो मास्क लगाए हुए हैं. उसका नाम राजू बसोंदी है जो हरियाणा का रहने वाला है. फिलहाल राजू भी पंजाब की जेल में बंद है. वहीं, मोनू मानेसर कार में बैठा हुआ है उसके साथ भी एक युवक नजर आ रहा है. सभी हंसते हुए आपस में बात कर रहे हैं.
कितना पुराना है वीडियो इसकी नहीं हुई पुष्टि
हालांकि, वीडियो कितने दिन पुराना है यह जानकारी सामने नहीं आई है. मगर, इससे साबित हुआ है कि मोनू मानेसर लॉरेंस गैंग के साथ जुड़ना चाहता था और लगातार लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में था. बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई सालों से जेल में बंद है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







