
Exclusive: अमेरिका चाहता है दुनिया पर राज करना, युद्ध का भी यही कारण, आजतक से बोले रूसी विदेश मंत्री
AajTak
आजतक से बात करते हुए रूस के विदेश मंत्री Sergey Lavrov ने कहा है कि अमेरिका और पश्चिमी देशों की सोच की वजह से रूस और यूक्रेन के बीच ये युद्ध शुरू हुआ है. उनकी तरफ से यूरोप पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को अब दो महीने हो गए हैं. जमीन पर स्थिति नहीं सुधरी है और दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. अब इन हमलों के बीच आजतक ने रूसी विदेश मंत्री Sergey Lavrov से खास बातचीत की है. उनकी तरफ से एक बार फिर अमेरिका और पश्चिमी देशों पर हमला बोला गया है.
रूस का अमेरिका पर हमला
आजतक से बात करते हुए रूसी विदेश मंत्री ने कहा है कि वर्तमान में जो भी कुछ हो रहा है, असल में उसकी जड़ अमेरिका और पश्चिमी देशों की उस सोच से जुड़ी है जहां पर वे पूरी दुनिया पर अपना राज चाहते हैं. वे दिखाना चाहते हैं कि इस दुनिया पर सिर्फ उनका ही राज रहने वाला है. इसी सोच की वजह से ये लोग यूक्रेन को बॉर्डर पर रूस के खिलाफ भड़का रहे हैं. इन्होंने यूक्रेन को हथियारों से भर दिया है.
इस सब के अलावा रूसी विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद कई देशों ने अपने रवैये में बड़ा परिवर्तन लाया. जब सोवियत यूनियन खत्म हुआ, इन देशों ने अपना वादा तोड़ते हुए नेटो के प्रति अपना झुकाव बढ़ाया. वो कहते रहे कि ये रक्षात्मक गठबंधन है और रूस को इससे कोई खतरा नहीं होगा. उनके मुताबिक पश्चिमी देशों द्वारा हमेशा यूक्रेन को रूस के खिलाफ भड़काया गया है. साल 2003 में हुए राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस चुनाव के दौरान पश्चिमी देश खुलकर बोल रहे थे कि यूक्रेन को फैसला लेना चाहिए कि वो रूस का साथ देने वाला है या फिर यूरोप का. इसके बाद से ही यूक्रेन को European Union Association Agreement का हिस्सा बनाने का प्रयास किया गया और देखते ही देखते यूक्रेन का सामान यूरोपीय बाजार में और यूरोप का सामान यूक्रेन के बाजार में आने लगा. 'जीरो टैरिफ' वाली रणनीति के तहत ये सब किया गया.
यूरोप पर भी लगाया आरोप
Sergey Lavrov की माने तो रूस की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया था कि यूक्रेन का पहले से ही रूस संग एक समझौता चल रहा है जिसके जरिए फ्री ट्रेड को बढ़ावा दिया जाता है. उनके मुताबिक साल 2013 में यूक्रेन ने तब यूरोपीय संघ से कहा भी था कि वे अपने इस समझौते को कुछ समय के लिए पोस्टपोन कर देते हैं, लेकिन तब यूरोपीय संघ ने दो टूक कह दिया कि रूस का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








