
Evacuation of Indian Students in Ukraine: सुमी और खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए बनेगा मानवीय कॉरिडोर!
AajTak
आज यूक्रेन और रूस के बीच जंग का 9वां दिन है. आज तीन बड़े अपडेट्स को मुख्य तौर पर देखा जा सकता है. जिनमें एक है मानवीय कॉरिडोर का बनना, जिसके जरिए सुमी और खारकीव में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं का रेस्क्यू कर उन्हें भारत वापस लाया जाएगा. देर रात हुए रूस और यूक्रेन के बीच की बातचीत में ये फैसला लिया गया था. वहीं यूक्रेन पर रूस की ओर से हमला लगातार जारी है. इस बीच शुक्रवार को यूक्रेन में मौजूद यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट (Zaporizhzhia) पर भी हमला हुआ. रूस की सेना जेपरिजिया की ओर बढ़ रही है, जहां सबसे ज्यादा परमाणू रिएक्टर हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











