
EV Fire: सरकार ने नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने पर लगाई रोक, कंपनियों से कहा- पहले पूरी होगी जांच
AajTak
इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की एक के बाद एक कई घटनाएं सामने आई हैं. सरकार इन घटनाओं को काफी गंभीरता से ले रही है. खबर है कि अब सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों के नए मॉडल्स लॉन्च करने पर भी रोक लगा दी है.
देशभर में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. इनमें अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और इसलिए सरकार इन घटनाओं को लेकर काफी गंभीर है. अब खबर है कि सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों के नए मॉडल (टू-व्हीलर) लॉन्च करने पर रोक भी लगा दी है.
सड़क परिवहन मंत्रालय ने की बैठक
इन घटनाओं को लेकर हाल में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों के साथ एक बैठक की. ईटी की खबर के मुताबिक बैठक में मंत्रालय ने मौखिक आदेश में कहा कि फिलहाल वे अपने नए मॉडल लॉन्च को रोक दें. अभी तक देशभर में करीब दो दर्जन इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
सरकार लगाएगी जुर्माना भी
इससे पहले सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)कई सारे ट्वीट की सीरीज में कंपनियों को सख्त हिदायत दी थी कि सभी डिफेक्टिव गाड़ियों को वापस लिया (Recall) जाए और उनकी जांच की जाए.
साथ ही जानकारी दी थी कि सरकार ने इन घटनाओं की जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई है. कमेटी से इन घटनाओं पर रोक लगाने के उपाय सुझाने के लिए भी कहा गया है. कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार डिफॉल्ट करने वाली कंपनियों के लिए अनिवार्य आदेश जारी करेगी. बहुत जल्द इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए क्वालिटी पर केंद्रित दिशानिर्देश जारी होंगे और अगर क्वालिटी के मामले में किसी भी कंपनी की लापरवाही सामने आती है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











