
EU on Russia: 'रूस को नहीं रोका तो अगला शिकार लिथुआनिया,' पुतिन पर बोला यूरोपीय आयोग
AajTak
युद्ध के 12वें दिन हुई रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता का कोई परिणाम नहीं निकला. वहीं एक बार फिर से जेलेंस्की ने दम दिखाते हुए कहा कि मैं किसी से नहीं डरता. यूक्रेन ने दावा किया है कि 12 दिनों में रूस ने इतने सैनिक गंवा दिए हैं जितने कि उसने चेचेन्या में 12 साल में नहीं गंवाए थे. यूक्रेन के मुताबिक 7 मार्च तक रूस के 11 हजार सैनिक युद्ध में मारे जा चुके हैं. दूसरी तरफ रूसी हमलों के बाद यूक्रेन के तमाम शहरों से तबाही की तस्वीर सामने आ रही है. इस बीच यूरोपियन आयोग ने बड़ा बयान दिया है. यूरोपियन आयोग का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन में ही रोकना जरूरी है. देखें

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











