
EU का प्रपोजल: सभी फोन के लिए हो एक जैसा चार्जर, Apple को पसंद नहीं आया आइडिया
AajTak
यूरोपियन यूनियन (EU) के एग्जीक्यूटिव ब्रांच यूरोपियन कमीशन (EC) द्वारा एक नया नियम प्रस्तावित किया गया है. इसके तहत फोन्स और छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के लिए मैन्युफैक्चरर्स पर यूनिवर्सल चार्जिंग सॉल्यूशन लाने के लिए दवाब डाला जाएगा.
यूरोपियन यूनियन (EU) के एग्जीक्यूटिव ब्रांच यूरोपियन कमीशन (EC) द्वारा एक नया नियम प्रस्तावित किया गया है. इसके तहत फोन्स और छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के लिए मैन्युफैक्चरर्स पर यूनिवर्सल चार्जिंग सॉल्यूशन लाने के लिए दवाब डाला जाएगा. इस नए नियम को ई-वेस्ट कम करने के लिए प्रस्तावित किया गया है.
बीबीसी की खबर के मुताबिक, इस प्रपोजल में कहा गया है कि EU में बिकने वाले सभी स्मार्टफोन्स में USB टाइप-सी चार्जर होना अनिवार्य होगा. हालांकि, दिग्गज टेक कंपनी Apple ने इस पर ऐतराज जताते हुए कहा है कि इस तरह के नियम से इनोवेशन को नुकसान पहुंचेगा. ऐपल कस्टम चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल करने वाले स्मार्टफोन्स का मेन मैन्युफैक्चरर है. कंपनी के iPhone सीरीज में कंपनी का बनाया हुआ Lightning कनेक्टर इस्तेमाल किया जाता है.
Apple ने BBC को दिए एक बयान में कहा कि यूनिवर्सल चार्जिंग सॉल्यूशन वाले इस नए प्रस्ताव से हम चिंतित हैं. क्योंकि, इस तरह के नियम से इनोवेशन को नुकसान पहुंचेगा और इससे यूरोप और दुनिया भर में यूजर्स को दिक्कत भी होगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












