
Etawah burning train: छठ की भीड़, खचाखच भरी ट्रेन और भीषण आग... बर्निंग ट्रेन में ऐसे बची 500 यात्रियों की जान
AajTak
दिल्ली से दरभंगा जा रही छठ स्पेशल क्लोन ट्रेन में अचानक से आग लग गई. तीन बोगियां इसमें जलकर खाक हो गईं. इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं. यह हादसा और भी विकराल रूप ले सकता था. लेकिन स्टेशन मास्टर की सतर्कता से 500 लोगों की जान बाल-बाल बच गई. चलिए जानते हैं इटावा बर्निंग ट्रेन की पूरी कहानी...
तारीख 15 नवंबर 2023... छठ पर्व के चलते रेलवे विभाग ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. इसी में नई दिल्ली से दरभंगा के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए 02570 क्लोन एक्सप्रेस भी शामिल है. लेकिन बुधवार को यानि 15 नवंबर को इस ट्रेन में अचानक से आग लग गई. जिस कारण ट्रेन की तीन बोगियां जलकर खाक हो गईं. हादसे में 8 लोग घायल हो गए. यह हादसा और भी ज्यादा भयानक हो सकता था. लेकिन एक स्टेशन मास्टर की सतर्कता के कारण यह हादसा विकराल रूप लेने से पहले ही टल गया. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं...
दरअसल, घटना बुधवार शाम 5-6 बजे के बीच की है. बुधवार को जब दिल्ली से चलकर दरभंगा की ओर जाने वाली 02570 क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन इटावा से पहले सराय भूपत स्टेशन से ट्रेन गुजरी तो स्टेशन मास्टर ने स्लीपर कोच में से धुंआ उठता देखा. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी वॉकी टॉकी के जरिए ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को दी. आनन-फानन में ट्रेन रोकी गई.
पचा चला ट्रेन में आग लग गई थी. लेकिन स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना मिलने पर जब ट्रेन को रोका गया, तब तक उसके दो स्लीपर कोच और एक जनरल कोच धूं-धूंकर जल रहे थे. छठ के कारण ट्रेन भी यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी. आग देखते ही ट्रेन के अंदर भगदड़ मच गई. हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी. ट्रेन रुकी तो यात्रियों ने अपनी-अपनी जान बचाने के लिए बोगियों से छलांग लगाना शुरू कर दिया.
जहां ट्रेन को रोका गया था, वहां मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची. ट्रेन में लगी आग पर काबू पाया गया. घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. तीनों बोगियों में रखा यात्रियों को सामान तो पूरी तरह जलकर खाक हो गया. लेकिन गनीमत ये रही कि स्टेशन मास्टर की सतर्कता से यह हादसा विकराल रूप लेने से पहले ही टल गया.
तीनों जली हुई बोगियों को ट्रेन से अलग किया गया. यात्रियों को कोई और परेशानी न हो. इसके लिए रेलवे ने तीनों जली हुई बोगियों के यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में एडजस्ट करवा कर गंतव्य की ओर रवाना कर दिया. जानकारी के मुताबिक, जो तीन बोगियां आगजनी का शिकार हुईं, उसमें 500 यात्री थे.
'शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लेकिन जांच जारी'

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









