
Etawah: दोस्त ने गर्लफ्रेंड से कर ली दोस्ती तो कर दी हत्या, तमंचे से मारीं 3 गोलियां
AajTak
Etawah News: यूपी के इटावा में एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड से दोस्त की दोस्ती नागवार गुजरी तो उसने उसके बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी. आरोपी युवक ने अपने दोस्त को तमंचे से तीन गोलियां मारीं. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि मामले में तीन लोग पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. बता दें कि 24 फरवरी को लाइन सफारी के पास ग्वालियर रोड पर मारे गए लड़के का शव मिला था.
Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में दंग कर देने वाली वारदात हुई है. यहां के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक दोस्त ने ही अपने दोस्त का कत्ल कर दिया. मृतक लड़के की पहचान फैज उर्फ आसिफ के रूप में हुई है. वह 11वीं में पढ़ता था. पुलिस ने मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पक्का बाग से गिरफ्तार कर लिया है. तीन आरोपी पहले ही हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










