
Etah: सपा नेता के रिश्तेदार की अवैध बिल्डिंग पर चला 'योगी का बुलडोजर', कब्जामुक्त कराई गई सरकारी जमीन
AajTak
UP News: यूपी के एटा जिले में समाजवादी पार्टी के नेता के रिश्तेदार की अवैध बिल्डिंग पर बुलडोजर चला है. आरोपी ने जिला जज के आवास के पास एक प्लॉट पर कब्जा कर वहां एक बिल्डिंग बना ली थी.
UP News: यूपी में 'योगी का बुलडोजर' माफिया-अपराधियों पर कहर ढा रहा है. यूपी में योगी आदित्यनाथ के दोबारा सत्ता में आते ही शहर-शहर में बुलडोजर वाला अभियान शुरू हुआ. अब एटा जिले में भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई है. भूमाफिया को शहर के बीचों-बीच बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा कर बिल्डिंग खड़ी करना महंगा पड़ गया.
रविवार को जिला प्रशासन ने भारी भरकम फोर्स के साथ करोड़ों की बिल्डिंग को जमींदोज कर दिया. यह अवैध बिल्डिंग समाजवादी पार्टी नेता के रिश्तेदार बलवीर सिंह यादव की थी.
बता दें कि जनपद के समाजवादी पार्टी (सपा) नेता के रिश्तेदार बलवीर सिंह यादव ने जिला जज के आवास के पास एक प्लॉट में विशाल बिल्डिंग खड़ी कर ली. जिला प्रशासन का कहना है कि उनकी ओर से बलवीर सिंह को नोटिस देकर खुद बिल्डिंग हटाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन उन्होंने निर्देश को हवा में उड़ा दिया तो प्रशासन ने रविवार यह कार्रवाई की है.
एटा के एडीएम विवेक कुमार ने बताया, 'यह अवैध रूप से निर्माण की गई बिल्डिंग है. इसको ध्वस्त करने का आदेश जारी किया गया है, इसलिए इसे ध्वस्त किया जा रहा है. सारी सूचनाएं भूमि पर कब्जा करने वाले को दी गईं, इसको लेकर प्रॉपर आदेश हुआ है. जिसका पालन नहीं होने पर अवैध निर्माण को गिरा दिया गया'
गौरतलब है कि यूपी के कोने-कोने में अपराधियों पर आफत आई हुई है. क्योंकि योगी राज 2.0 में अब बदमाशों पर और भी सख्त तेवर हैं. साफ है कि दोबारा सीएम बनने के बाद योगी सरकार अपराधियों पर कहर ढा रही है. बाबा का बुलडोजर अपराधियों के खिलाफ जितनी रफ्तार दिखा रहा है, कानून तोड़ने वालों के मन में डर छा रहा है. आने वाले दिन यूपी में अपराधियों पर और भारी हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







